सोनभद्र, अगस्त 14 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर। एनसीएल बीना खदान से बोलेरो से लगभग 100 लीटर डीजल चोरी कर ले जा रहे तीन चोरों को बीना परियोजना की सुरक्षा कर्मियों की टीम ने दबोच लिया। बोलेरो की तलाशी पर चोरी का डीजल मिलते ही तीनों को बोलेरो-डीजल समेत पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार का न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया है। बीना परियोजना में तैनात सुरक्षा प्रभारी नरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि 13 अगस्त को एनसीएल बीना खदान क्षेत्र के अंतर्गत बोलेरो वाहन जो कि ड्रग लाइन क्षेत्र में संविदा पर चलती है को खदान क्षेत्र के साउथ झंडी पॉइंट के नीचे खड़े एनसीएल के वाहनों से डीजल निकाल कर चोरी करते इन तीन व्यक्तियों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: खदान से चोरी के 100 लीटर डीजल के साथ तीन ...