सोनभद्र, अक्टूबर 12 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के कांचन गांव में रविवार रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। इससे बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार म्योरपुर के कठबंधवा गांव से पिंडारी जा रहे थे। म्योरपुर थाना क्षेत्र के कांचन गांव निवासी 18 वर्षीय रामकेश्वर विश्वकर्मा पुत्र स्व प्रेम सुदान और 16 वर्षीय अजय पुत्र अकबर यादव निवासी पिंडारी एक ही बाइक पर सवार होकर कठबंधवा मोड़ से पिंडारी जा रहे थे। अजय कठबंधवा में एक पेट्रोल पंप पर कार्य करता है, उसी को छोड़ने के लिए रामकेश्वर बाइक से उसे लेकर पिंडारी जा रहा था। जैसे ही वे म्योरपुर थाना क्षेत्र के कांचन गांव के समीप मोड़ पर पहुंचे, तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर 10 फिट गहरे गड्ढे में गिर गई। इससे दोनों गं...