सोनभद्र, अक्टूबर 2 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। नगवां ब्लाक के सरईगाढ़ से एक नन्ही बच्ची का वीडियो तेजी से वारयल हो रहा है। वीडियो में बच्ची हाथ जोड़कर डीएम से गुहार लगा रही है कि डीएम अंकल, मेरे गांव में नेवटर्क लगवा दीजिए, पापा बाहर रहते हैं, उनसे बात नहीं हो पाती है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। ​इस आधुनिक युग में इंटरनेट की सुविधा तो बहुत दूर की बात है, सामान्य कॉलिंग के लिए भी नेटवर्क न मिलना बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। नेटवर्क न होने से सिर्फ बातचीत ही बाधित नहीं होती, बल्कि आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं, बच्चों की पढ़ाई और जरूरी शासकीय कार्यों में भी भारी परेशानी उठानी पड़ती है। सोनभद्र जिले के कई इलाके आज भी मोबाइल नेटवर्क की सुविधा से कोसों दूर हैं। मोबाइल नेटवर्क की सुविधा न होने से उन्हें काफी प...