सोनभद्र, जुलाई 21 -- Sonbhadra News: बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर समिति से आयोजित श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव के हेरा पंचमी पर माता महालक्ष्मी की भव्य शोभा यात्रा गुंडिचा मंदिर (कल्याण केंद्र) पहुंची। शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धा ,भक्ति एवं आस्था के रंग में सराबोर श्रद्धालु ढोल नगाड़ों के बीच लगातार पुष्पवर्षा करते दिखे। माता महालक्ष्मी की भूमिका रिहंदनगर एनटीपीसी की प्रथम महिला नीलू असाटी ने बखूबी निभाते हुए भगवान श्रीजगन्नाथ जी से नाराजगी प्रकट की एवं उनके रथ नंदी घोष के एक भाग को प्रतीकात्मक रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया। भगवान जगन्नाथ माता महालक्ष्मी जी को बताये बगैर श्रीमंदिर से गुंडिचा मंदिर आ गए थे, इससे माता महालक्ष्मी नाराज थी। यह भी पढ़ें- Saraikela News: पारंपरिक हेरा पंचमी पर निभाई गई सदियों पुरानी रथ भ...