सोनभद्र, सितम्बर 27 -- Sonbhadra News: डाला, हिंदुस्तान संवाद। सनातन धर्म, तपस्या, समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण और नारी शक्ति के संघर्ष पर आधारित हिंदी शॉर्ट फिल्म महामंडलेश्वर का निर्माण किया जा रहा है। फिल्म के माध्यम से सोनभद्र की आस्था, शक्ति, संस्कार, समर्पण और सांस्कृतिक विरासत को दर्शकों के सामने प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाएगा।

फिल्म का विमोचन शुक्रवार की शाम वैष्णो मंदिर के समीप स्थित एक होटल सभागार में बालाजी महाराज फिल्म्स के बैनर तले निर्माणाधीन फिल्म महामंडलेश्वर का भव्य विमोचन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ महामंडलेश्वर सरितानंद गिरी, निरंजनी अखाड़ा हरिद्वार सहित अन्य अतिथियों ने गणेश वंदना और दीप प्रज्वलित कर किया। महामंडलेश्वर सरितानंद गिरी ने बताया कि फिल्म में आस्था, शक्ति, संस्कार और समर्पण के सा...