सोनभद्र, अक्टूबर 21 -- Sonbhadra News: रेणुकूट/ओबरा। हिंडाल्को रामलीला परिषद रेणुकूट की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव का समापन मंगलवार को बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक भव्य रावण दहन के साथ हुआ। रामलीला के नवम दिवस पर रामायण के सबसे रोमांचकारी प्रसंगों मेघनाद वध, कुंभकर्ण वध, अहिरावण वध एवं रावण वध का प्रभावशाली मंचन किया गया। वहीं समापन अवसर पर 90फीट ऊंचे रावण के विशाल पुतले के दहन ने पूरे हिंडालको परिसर को जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान कर दिया। इस मौके पर हिण्डाल्को रेणुकूट के क्लस्टर एचआर हेड जसबीर सिंह, एडीएम वागीश शुक्ला, एसडीएस अशोक गुप्ता, जिला जज अररिया बिहार प्रमोद यादव, एचआर हेड अजय सिन्हा, स्मेल्टर हेड जयेश पवार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद वध से हुआ पंतनगर रामलीला का समापन ओबरा प्रति...