सोनभद्र, सितम्बर 29 -- Sonbhadra News: म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड के आश्रम मोड़ स्थित पं. गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा के पास लगी हाईमास्ट लाइट कई वर्षों से बंद पड़ी है। रात में रोशनी की व्यवस्था न होने से चौराहे पर अंधेरा छाया रहता है, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आश्रम मोड़ पांच ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों के लिए प्रमुख बाजार और आवागमन का केंद्र है। यह मार्ग दुद्धी और रेणुकूट की ओर जाने के लिए भी महत्वपूर्ण है। रात में मिर्जापुर, प्रयागराज, कानपुर और लखनऊ सहित अन्य स्थानों की यात्रा करने वाले ग्रामीण बस और अन्य साधन पकड़ने के लिए यहां पहुंचते हैं। हिंडाल्को और ग्रासिम कंपनियों में कार्यरत कर्मचारी भी आश्रम मोड़ से यात्री बसों के जरिए ड्यूटी के लिए आवागमन करते हैं। ग्रामीणों...