Sonbhadra News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत
सोनभद्र, अक्टूबर 8 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। रायपुर थाना क्षेत्र के खलियारी कस्बे में गुरुवार की शाम करीब सात बजे हाइटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मोर्चरी हाउस भेजवा दिया। पनिकप खुर्द गांव निवासी 25 वर्षीय संदीप विश्वकर्मा की खलियारी में जमीन है। वह खलियारी में ही मूर्ति बनाने का काम करता था और डीजे रखा हुआ था। शाम को करीब सात बजे बारिश होने लगी। डीजे को बारिश से बचने के लिए वह उस पर तिरपाल लगाने जा रहा था। इसके लिए वह डीजे पर चढ़ गया। इस दौरान हाई टेंशन तार उसके सिर से टच कर गया, जिससे करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.