सोनभद्र, सितम्बर 19 -- Sonbhadra News: दुद्धी। तहसील दिवस पर शनिवार को नमामि गंगे हर घर जल योजना के तहत दुद्धी ब्लाक के ्रविभिन्न गांवों में पेयजल आपूर्ति शुरू कराने और अधूरे पाइपलाइन कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग उठाई गई। अपना दल (एस) के विधानसभा अध्यक्ष निरंजन जायसवाल ने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र सौंपकर प्रशासन का ध्यान ग्रामीणों की पेयजल समस्या की ओर आकृष्ट कराया। बताया गया कि मल्देवा, जाबर, खजूरी, बीड़र, पिपरडीह समेत करीब 80 प्रतिशत गांवों में हर घर जल योजना के तहत अभी तक नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। कई स्थानों पर पाइपलाइन का कार्य भी अधूरा पड़ा है, जिससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने योजना के कार्यों की ग्रामवार स्थलीय जांच, अधूरे कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने तथा संबंधित का...