Sonbhadra News: हर घर नल जल योजना की सप्लाई लाइन टूटी, आपूर्ति ठप
सोनभद्र, जुलाई 14 -- Sonbhadra News: बभनी, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत चक चपकी के कारीडाड़ सेवा कुंज आश्रम के पास हर घर नल जल योजना की सप्लाई लाइन के लिए लगाया गया पाइप हफ्तों से टूटा पड़ा है। इस कारण प्रतिदिन हजारों लीटर पानी सड़क पर बह कर बर्बाद हो रहा है, जिसके चलते ग्रामीणों को होने वाली शुद्ध पेयजल की आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते शीघ्र ही टूटे पाइप की मरम्मत करा कर सप्लाई चालू कराये जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि यह पाइपलाइन कारीडाड़ सेवा कुंज आश्रम के छात्रावास के बगल से जाने वाले रास्ते पर टूटी है। पाइप टूटने से न केवल पानी की भारी बर्बादी हो रही है, बल्कि स्थानीय निवासियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.