सोनभद्र, अगस्त 21 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल की चुर्क शाखा में सावन महोत्सव अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य एके वर्मा ने विद्यालय के प्रेरणास्रोत स्वामी हरसेवानन्द के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सावन महोत्सव के अवसर पर विद्यालय परिसर हरियाली से सराबोर नजर आया और प्राकृतिक सौंदर्य ने पूरे वातावरण को मनमोहक बना दिया। इस मौके पर सीमा सिंह, पूजा, दीपा, श्रद्धा, आंचल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: सावन महोत्सव में महिलाओं ने बांधा समां

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...