सोनभद्र, नवम्बर 10 -- दीपदान उत्सव में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान Sonbhadra News: सोनभद्र। नगर स्थित कुशवाहा भवन में मंगलवार को दीपदान उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि रीवा विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश के हिंदी संकायाध्यक्ष प्रो. डॉ. दिनेश कुशवाह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में संरक्षक सदस्यों ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज के लोगों को शिक्षित, जागरूक और संगठित रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही जनपद में समाज के वरिष्ठ व्यक्तियों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके अमूल्य योगदान एवं सहयोग के लिए विधानसभा वार ...