सोनभद्र, जुलाई 12 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर। शक्तिनगर थाना अंतर्गत पीडब्लूडी मोड स्थित एक दुकान की सीट उठाकर अज्ञात चोरों ने हजारों रुपये नगद व अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीडित दुकान मालिक ने चोरी की शिकायत पुलिस से की है। विजय प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 12 जुलाई की सुबह 6:30 बजे जब दुकान खोला तो देखा कि दुकान का सीट उठाकर अंदर रखे लगभग दस हजार नगदी व पांच हजार का सामान चोरी हो चुका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...