Sonbhadra News: सड़क से ऊंची नाली तो कही नाली का घटिया निर्माण
सोनभद्र, अक्टूबर 22 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। विकास कार्यों में मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। गुणवत्ता का भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कहीं सड़क से ऊंची नाली बनाई जा रही है तो कहीं नाली का घटिया निर्माण कराया जा रहा है। यही नहीं सड़क मरम्मत कार्य में भी मानकों का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। इससे शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। नगर पालिका परिषद सोनभद्र के वार्ड 12 में सड़क निर्माण में खुलेआम मानकों की अनदेखी की जा रही है। वार्ड 12 में वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग से संजीव श्रीवास्तव के घर के पास करीब 500 मीटर सीसी रोड और नाली का निर्माण कराया जा रहा है। यहां यहां सड़क से ऊंची नाली बनाए जाने से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। वार्ड निवासी राधव सिंह, रविन्द्र मौर्य, भीम सिंह, संजीव श्रीवास्तव, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.