सोनभद्र, अक्टूबर 14 -- Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड बभनी के आसनडीह में छत्तीसगढ़ सीमा पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से लाखों रुपये की लागत से स्वागत गेट का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में कथित तौर पर घटिया सामग्री के इस्तेमाल को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। बुधवार को ग्रामीणों ने मौके पर प्रदर्शन कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वागत गेट के निर्माण में मानक के विपरीत ईंट और बालू का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही, सीमेंट की मात्रा भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं रखी जा रही है। इससे निर्माण की मजबूती और गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि सरकारी धन से कराए जा रहे निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, ताकि निर्माण ...