Sonbhadra News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का मनाया महापरिनिर्वाण दिवस
सोनभद्र, अक्टूबर 24 -- Sonbhadra News: घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड के कुसुम्हां गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल बियार का 77वां महापरिनिर्वाण दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। उनकी जन्मस्थली स्थित स्मारक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सेनानी के चित्र एवं स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। अध्यक्षता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल बियार स्मृति सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं संस्थापक तथा उनके प्रपौत्र मोहन लाल बियार ने की। मुख्य अतिथि घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील चौबे एवं अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीरज कनौजिया उपस्थित रहे। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को विधाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.