सोनभद्र, सितम्बर 7 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत दुद्धी में स्वच्छता अभियान को लेकर किए जा रहे प्रशासनिक दावे धरातल पर दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। दुद्धी में स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर के घर के सामने ही नाली बजबजा रही है। नगरवासियों ने नगर में सफाई की व्यवस्था कराने की मांग की है। मामला दुद्धी नगर पंचायत के महावीर मंदिर से लेकर सुरेंद्र अग्रहरि के घर तक वार्ड नंबर 1 और 8 का है। वार्ड में स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए नियुक्त किए गए खुद स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के घर के ठीक सामने एक खुली नाली बजबजा रही है। इस नाली में प्लास्टिक, पॉलीथीन और गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे क्षेत्र में भयंकर दुर्गंध फैली है और स्थानीय निवासियों के बीच गंभीर संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा पैदा हो गया है। लोगों का आरोप ह...