सोनभद्र, जुलाई 16 -- Sonbhadra News: दुद्धी। स्थानीय भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी में स्नातकोत्तर एमए समाज शास्त्र, राजनीति शास्त्र, हिंदी एवं एमएससी वनस्पति विज्ञान प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। महाविद्यालय प्रशासन के माध्यम से जारी सूचना में बताया गया हैं कि प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं 25 जुलाई तक प्रवेश आवेदन पत्र भर सकेंगे। वहीं बीकाम एवं बीएससी मैथ ग्रुप प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए 20 जुलाई तक के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. राजेश भारती ने बताया कि सभी पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से पूर्ण करें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से संपन्न हो सके। यह भी पढ़ें- परास्नातक पाठ्यक्रमों में पहले चरण के लिए प्रवेश कल से ...