सोनभद्र, अक्टूबर 7 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। समाजवादी पार्टी ने स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर बुधवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक की। जिला कार्यालय पर स्नातक एमएलसी प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैठक में दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में मतदाताओं से संपर्क कर समर्थन जुटाने की रणनीति बनाई गई। जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा और शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव को दोबारा प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मतदाताओं से संपर्क कर दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने बताया कि आठ अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौराह...