Sonbhadra News: स्थापना दिवस पर जरूरतमंद बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री
सोनभद्र, जुलाई 12 -- Sonbhadra News: ओबरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के स्थापना दिवस पर रविवार को परिषद के कार्यकर्ताओं ने ओबरा के भलूआ टोला सेवा बस्ती में अध्ययनरत बच्चों के बीच कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, शार्पनर सहित अन्य अध्ययन सामग्री वितरित की। इस दौरान बच्चों को नियमित पढ़ाई, अनुशासन, स्वच्छता और शिक्षा के महत्व के प्रति भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि एबीवीपी केवल छात्र हितों के लिए ही नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ समाज के वंचित वर्गों तक भी पहुंचने का कार्य करती है। उन्होंने सक्षम लोगों से जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर नगर मंत्री शिवम अग्रहरि, पूर्व नगर मंत्री अनिकेत राय, सह नगर मंत्री नीतीश चौरसिया, अंकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.