सोनभद्र, अगस्त 20 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील में स्थानांतरण आदेश के बावजूद तीन लेखपालों के महीनों से पुराने कार्यक्षेत्र में बने रहने का मामला चर्चा में है। स्थानांतरण आदेश में संबंधित लेखपालों को बिना प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए तत्काल कार्यमुक्त कर अनुपालन आख्या भेजने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद तीनों लेखपालों को अब तक कार्यमुक्त नहीं किए जाने से तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, इसी आदेश के तहत आठ अन्य लेखपालों को तहसील से कार्यमुक्त किए जाने की बात सामने आई है। दुद्धी तहसील के 11 लेखपालों का दूसरे तहसीलों में स्थानांतरण हो गया था। आदेश जारी होने के बाद भी तीन लेखपाल दुद्धी तहसील में ही बने हुए हैं, जबकि आठ रिलीव हो गए हैं। इससे स्थानांतरण आदेश के अनुपालन को लेकर सवाल खड़े हो...