Sonbhadra News: स्कूल चलो रैली निकालकर किया जागरूक
सोनभद्र, जुलाई 10 -- Sonbhadra News: विंढमगंज। दुद्धी ब्लाक के ग्राम पंचायत बुटबेढ़वा में स्थित कंपोजिट विद्यालय में शुक्रवार को स्कूल चलो अभियान के तहत रैली का आयोजन किया गया। रैली में नवप्रवेशी कक्षा एक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। रैली को प्रधानाध्यापक राजकमल व अंजू रानी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यालय के बच्चों व सभी शिक्षकों ने सेवित क्षेत्र विंढमगंज बाजार, रामलीला ग्राउंड, शिव मंदिर रोड, आदर्श नगर चौराहा, मुस्लिम बस्ती व कहारी मोहल्ला आदि क्षेत्रों में रैली निकाल कर ग्रामीणों व अभिभावकों को जागरूक किया। उन्होंने अपने बच्चों के नामांकन व नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही संचारी रोगों के रोकथाम व नियंत्रण पर भी लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर शालिनी गुप्ता, अनुराग तिवारी, श्वेता जायसव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.