Sonbhadra News: स्कूल के पास कूड़े का अंबार, दुर्गंध से ग्रामीण परेशान
सोनभद्र, अगस्त 18 -- Sonbhadra News: सलखन,हिंदुस्तान संवाद। राबर्ट्सगंज विकास खंड क्षेत्र के सलखन मुख्य बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप लंबे समय से जमा कूड़े-कचरे के ढेर से ग्रामीणों और राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। बरसात के मौसम में काफी दिनों एक ही स्थान पर पड़े रहने से कचरे से उठ रही दुर्गंध के चलते आस-पास के लोगों का घरों में रहना दूभर हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए संबंधितों को कूड़ों के उठान के लिए निर्देशित करने की मांग की है। विद्यालय के पास ही कूड़े का ढेर लगे होने से विद्यार्थियों और शिक्षकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आस-पास रहने वाले लोगों तथा बाजार से गुजरने वाले राहगीरों को भी बदबू और गंदगी के बीच आवागमन करना पड़ रहा है। कूड़े के ढेर से उठ रही अजीबों गरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.