सोनभद्र, जुलाई 16 -- Sonbhadra News: दुद्धी। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय प्रसाद कुंवर पब्लिक स्कूल में गुरुवार को पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच कुल 501 पौधों का वितरण किया गया। वहीं सभी बच्चों और शिक्षकों ने न सिर्फ नए पेड़ लगाने बल्कि उन्हें जीवित रखकर बचाने का भी सामूहिक संकल्प लिया। मुख्य अतिथि चेयरमैन कमलेश मोहन ने बच्चों में पौधों का वितरण किया गया। वहीं विद्यालय के मैनेजर डॉ. लवकुश प्रजापति ने बच्चों को पौध संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर विद्यालय का स्टाफ, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- हरेला: धरा को हरा-भरा रखने का लिया संकल्प

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...