सोनभद्र, जुलाई 10 -- Sonbhadra News: वैनी। रायपुर थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव के पास शुक्रवार की सुबह खडे़ ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर स्कूटी सवार तीन महिला कांस्टेबल घायल हो गई। तीनों एक ही स्कूटी पर सवार होकर रायपुर थाने जा रही थी। सूचना मिलते ही रायपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल स्कूटी सवार कांस्टेबल 24 वर्षीय भूमिका, 32 वर्षीय अलोपरानी तथा 23 वर्षीय आस्था मिश्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र वैनी पहुंचाया। वैनी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि तीनों महिला कांस्टेबल रायपुर थाने में तैनात हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...