Sonbhadra News: सोन नदी में मछली मारने गए अधेड़ पर मगरमच्छ का हमला, गंभीर
सोनभद्र, अगस्त 1 -- Sonbhadra News: चोपन/सलखन, हिन्दुस्तान टीम। चोपन थाना क्षेत्र करगरा चौधरान टोला में शनिवार सुबह सात बजे सोन नदी में मछली मारने गए अधेड़ पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। इससे अधेड़ बुरी तरह जख्मी हो गया। परिजनों ने उसे चोपन अस्पताल में भर्ती कराया है। चोपन थाना क्षेत्र के करगरा गांव के टोला चौधरना निवासी 55 वर्षीय लल्लू साहनी पुत्र रामप्यारे साहनी शनिवार की सुबह गांव में ही सोन नदी के किनारे मछली पकड़ने गया था। नदी के किनारे बैठकर वह मछली पकड़ने का कार्य कर रहा था, इसी दौरान पानी में छिपे मगरमच्छ ने अचानक उनके पैर को अपने जबड़ों में दबोच लिया। मगरमच्छ अधेड़ को नदी की ओर खींचने लगा, इस पर अधेड़ ने हिम्मत दिखाते हुए मगरमच्छ से संघर्ष किया और किसी तरह अपने पैर को उसके जबड़ों से छुड़ाने में सफल रहा। इसके बाद उसने शोर मचाना शुरु कर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.