सोनभद्र, नवम्बर 3 -- Sonbhadra News: चोपन,हिन्दुस्तान संवाद। आस्था, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को नगर पंचायत चोपन स्थित सोन नदी के छठ घाट पर गंगा उत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से नदियों के संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। जिला गंगा समिति, सोनभद्र के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष जायसवाल तथा प्रभागीय वनाधिकारी कैमूर, मिर्जापुर आरुषि मिश्रा की उपस्थिति प्रस्तावित है। इसके अलावा नगर...