Sonbhadra News: सोनभद्र में जन-जन तक पहुंचा सुपोषण का संदेश
सोनभद्र, अक्टूबर 14 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। बाल विकास पुष्टाहार विभाग और अदाणी फाउंडेशन के प्रोजेक्ट सुपोषण के संयुक्त तत्वावधान में नौवां राष्ट्रीय पोषण माह मनाया गया। इस दौरान विविध गतिविधियाँ आयोजित कर गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, किशोरियों, बच्चों तथा आम जनमानस को बेहतर पोषण के प्रति जागरूक किया गया। इसके तहत जिले में कुल 14039 गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें 1,35,874 सहभागिताएँ दर्ज की गईं। वहीं 6,959 पारिवारिक परामर्श सत्रों के माध्यम से परिवारों को बच्चों के पोषण और देखभाल की जानकारी दी गई। जबकि 3382 फोकस ग्रुप डिस्कशन के जरिए गर्भवती एवं धात्री माताओं और बच्चों के अभिभावकों को कुपोषण से बचाव, संतुलित आहार तथा उचित पोषण व्यवहार के प्रति जागरूक किया गया। इसी प्रकार 1288 कुकिंग डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से स्थानीय स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.