सोनभद्र, सितम्बर 1 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी सिंगरौली में दीर्घकालीन सेवाओं के उपरांत सेवानिवृत्त हो रहे सी.एच. किशोर कुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एवं राम अज़ोर यादव, वरिष्ठ प्रबंधक (सीएंडएम) के सम्मान में प्रशासनिक भवन परिसर के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर ई. प्रभाकर राव, परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक, एनपीटीसी सिंगरौली, ई. निर्मला राव, अध्यक्षा (वनिता समाज), अंजन पाल, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं ईंधन प्रबंधन), सुनील कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग), सौमित्र घोष, महाप्रबंधक (अनुरक्षण ऐश डाइक प्रबंधन), ए.के. सिंह, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएँ), तथा सुधा किशोर, उपाध्यक्षा (वनिता समाज) समेत विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी, अधिकारीगण एवं...