सोनभद्र, जुलाई 13 -- Sonbhadra News: बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिरसोती गांव के नक्टू टोला में रविवार की रात चोरों ने सेंघमारी कर घर में घुस कर हजारों रुपये नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह ड्यूटी से लौटने पर मकान मालिक को घटना की जानकारी हुई।

घटना का विवरण बीजपुर थाना क्षेत्र के सिरसोती ग्राम पंचायत के नक्टू टोला निवासी मुकेश ने बताया कि रविवार की रात वे ड्यूटी पर गए थे। सोमवार की सुबह जब वे ड्यूटी से वापस लौटे तो घर का ताला खोलकर अंदर जाने का प्रयास किए लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो सोचे को कोई अन्य परिजन आए होंगे। काफ़ी देर तक दस्तक देने के बाद नहीं खुला तो घर के अन्य दरवाजे की तरफ गए। तब भी कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पीछे गए तो देखा खिड़की के पास सेंधमारी किया हुआ है। दृश्य देखकर मुकेश के पाव तले जमीन खिसक गई।...