Sonbhadra News: सुरक्षा,यातायात, बिजली व साफ-सफाई पर जोर
सोनभद्र, अक्टूबर 9 -- Sonbhadra News: दुद्धी। आगामी शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा, रामलीला और दशहरा पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए शुक्रवार शाम तहसील सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता और सीओ विनय प्रभाकर साहनी की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सुरक्षा, यातायात, बिजली, साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था पर चर्चा की गई। सीओ विनय प्रभाकर साहनी ने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन के साथ आयोजन समितियों की भी जिम्मेदारी है। एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों के दुर्गा पूजा पंडालों और रामलीला स्थलों पर साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.