सोनभद्र, अक्टूबर 12 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी ने घोरावल के रिजूल गांव निवासी सुनील चौबे को सोनभद्र का किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया है। सुनील चौबे वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यसमिति सदस्य है। इसके पूर्व वे वर्ष 2003 से भारतीय जनता पार्टी का साधारण सदस्य रहे। वर्ष 2012 से 2019 तक घोरावल पश्चिम मंडल का मंडल महामंत्री का दायित्व भी संभाला। वर्ष 2019 से 2025 तक भारतीय जनता पार्टी मंडल शिवद्वार का मंडल अध्यक्ष का दायित्व निभाया। वर्ष 2023 में इन्हें रेलवे बोर्ड से सदस्य भी नामित किया गया था। वर्ष 2023-24 साधन सहकारी तिलौली कला संघ से उपाध्यक्ष पद का चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए थे। वर्तमान में वे भाजपा सोनभद्र के जिला कार्य समिति सदस्य रहे। पार्टी ने अब उन्हें भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी स...