सोनभद्र, अक्टूबर 6 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर। हिंदुस्तान संवाद सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत एनसीएल बीना आवासीय परिसर स्थित डीएवी बीना के स्कूली बच्चों कों मंगलवार कों साइबर सुरक्षा एवं अपराध से बचाव विषय पर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम मे पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय नें उपस्थित बच्चों के साथ अन्य शिक्षक शिक्षकाएं कों विस्तृत जानकारी देते हुए सुरक्षा के टिप्स दिये ।साइबर अपराध से बचाव, ऑनलाइन सुरक्षा एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के संबंध में महत्त्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों एवं उपस्थित जनों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं सतर्क करना रहा ।इस मौके पर विद्यालय प्रभारी ए.के पाठक, बीना प्रबंधन की ओर से मों शहबाज, अवधेश झा, पीपी गुप्ता, यूनियन सदस्य के साथ विद्यालय की टीम मौजूद रही। यह भी पढ़...