सोनभद्र, जुलाई 22 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। जनपद के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने बुधवार को अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी का औचक निरीक्षण किया। अचानक पहुंचे प्रभारी मंत्री को देखकर अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए कमियों पर नाराजगी जताई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने सबसे पहले अस्पताल के प्रशासनिक भवन का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने आईपीडी वार्ड में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से बातचीत कर उपचार और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। वार्ड में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिलने तथा कई बेड पर बेडशीट न होने पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त करान...