Sonbhadra News: सीआईएसएफ ने चलाया अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान
सोनभद्र, सितम्बर 9 -- Sonbhadra News: ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। आगामी दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए बुधवार को केन्द्रीय औद्योगिक अग्नि सुरक्षा बल के जवानों ने नगर विद्यालयों में अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। विद्यालयों के बच्चों को आग से बचाव की जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस दौरान सुरक्षा बलो ने सहायक कमांडेंट आनंद कुमार नारा के निर्देश पर स्थानीय सेक्रेड हार्ट कांवेंट स्कूल एवं किड्स केयर इंग्लिश स्कूल में शिक्षकों एवं बच्चों को आग से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया। इसके साथ ही आग लगने की स्थिति में तत्काल उठाए जाने वाले आवश्यक कदम, अग्निशामक यंत्रों के सही उपयोग तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित निकासी के संबंध में भी जानकारी दिया। केऔसुब अग्निशमन शाखा ने लोगों से दीपावली पर्व को सुरक्षित एवं सावध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.