Sonbhadra News: सिंगरौली-सोनभद्र परिक्षेत्र में लोगों की सांसों पर संकट
सोनभद्र, नवम्बर 8 -- Sonbhadra News: सोनभद्र/म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। देश को रोशन करने वाली बिजली परियोजनाओं के बीच सिंगरौली और सोनभद्र के लोग स्वच्छ हवा के लिए तरस रहे हैं। कोयला आधारित ताप विद्युत परियोजनाओं, खदानों, फ्लाई ऐश और औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाली धूल और गैसों का दबाव क्षेत्र की हवा पर बना हुआ है। सात नवंबर को उपलब्ध ऑनलाइन निगरानी आंकड़ों में अनपरा की स्थिति विशेष रूप से चिंताजनक रही। अलग-अलग ऑनलाइन निगरानी स्रोतों पर अनपरा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (अदक) 340 से 481 तक दर्ज किया गया। वहीं विंध्याचल क्षेत्र में पीएम 10 की मात्रा 333 और पीएम 2.5 की मात्रा 93 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज हुई।
विभिन्न क्षेत्रों में प्रदूषक स्तर ओबरा में पीएम 2.5 का स्तर 68 और पीएम 10 का स्तर 105 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर रहा। हवा में सल्फर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.