सोनभद्र, अगस्त 28 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। रामगढ़ कसारी स्थित रामसरोवर पर शिव मंदिर में सावन माह भर चलने वाले रुद्राभिषेक पूजन कार्यक्रम का पूर्णिमा पर समापन हो गया। पर्यावरण प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए 251 जड़ीबूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी गई। आरती पूजन के दौरान हर हर महादेव के जयकारे से समूचा भिखारी बाबा आश्रम गुंजायमान हो गया। शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के लोगों ने खूब जयकारे लगाया। आचार्य अमरेश मिश्र ने रुद्राभिषेक, हवन एवं आरती पूजन कराया। कार्यक्रम के संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरि महाराज ने बताया कि पूरे सावन माह भर आचार्य अमरेश मिश्र द्वारा रुद्राभिषेक पूजन व आरती कराया जा रहा था, जिसका पूर्णिमा पर समापन हो गया। यह भी पढ़ें- हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा रोहि...