सोनभद्र, सितम्बर 8 -- Sonbhadra News: बभनी,हिंदुस्तान संवाद। हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग रेनुकूट के सीएसआर प्रमुख अनिल कुमार झा के नेतृत्व में मंगलवार को असनहर स्थित परिवार कल्याण केंद्र पर स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी रूपेश कुमार मंडल ने क्षेत्र के 10 किसानों को फसलों में कीटनाशक एवं दवा के छिड़काव के लिए स्प्रे मशीन तथा पांच महिलाओं और युवतियों को सिलाई मशीन वितरित की। इस दौरान बीडीओ रूपेश कुमार मंडल ने महिलाओं और युवतियों को सिलाई मशीन के माध्यम से स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं घर से सिलाई-कढ़ाई का काम शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। यह भी पढ़ें- पीडीए महासम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब गांव में प्रचार-प्रसार कर सिलाई का ...