सोनभद्र, नवम्बर 8 -- Sonbhadra News: सोनभद्र,संवाददाता। साईनाथ कॉलेज ऑफ फार्मेसी सोनभद्र में शुक्रवार को बी.फार्मा एवं डी.फार्मा प्रथम वर्ष के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत में आरंभ फ्रेशर पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का स्वागत करने के साथ उन्हें संस्थान के वातावरण से परिचित कराना तथा उनमें आत्मविश्वास,आपसी सौहार्द और सहयोग की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य, रैंप वॉक, गीत-संगीत एवं विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नवागंतुकों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें संस्थान की परंपराओं एवं गतिविधियों से परिचित कराया। यह भी पढ़ें- Sonbha...