सोनभद्र, अक्टूबर 29 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग की ओर से स्मार्ट नवीकरणीय ऊर्जा प्रबंधन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अनुप्रयोग एआई-एसआरईएम 2026 विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन चल रहा है। कार्यक्रम के चौथे दिन विशेषज्ञों ने ऊर्जा उत्पादन, पारेषण एवं वितरण व्यवस्था को अधिक स्मार्ट और प्रभावी बनाने में एआई की भूमिका पर प्रकाश डाला। 26 से 30 अक्टूबर तक आयोजित इस कार्यक्रम में बिजली व्यवस्था की साइबर सुरक्षा, सौर एवं पवन ऊर्जा प्रबंधन और बैटरी के उपयोगी जीवन के पूर्वानुमान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सोनभद्र एवं सम्राट अशोक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, मिर्जापुर के निदेशक प्रोफेसर केएस ...