Sonbhadra News: साइबर ठगी के शिकार को वापस मिले रुपये 67772
सोनभद्र, अक्टूबर 11 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। अनपरा पुलिस साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति को 67772 रुपये उसके मूल खाते मे वापस करा दिये है। थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे ने बताया कि आवेदक रवि प्रजापति पुत्र रामविशाले प्रजापति निवासी डिबुलगंज थाना अनपरा ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा साइबर धोखाधड़ी द्वारा कुल 67772.39 रुपये उसके खाते से ट्रांसफर कराने की तहरीर दी। शिकायत प्राप्त होते ही अनपरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से पत्राचार किया और उक्त धनराशि को होल्ड करा दिया। इसके उपरांत अग्रिम कार्रवाई की गयी और ठगी कर निकाला गया धन पीड़ित रविप्रजापति के खाते में वापस करा दी गयी है। धनराशि वापस मिलने पर रवि प्रजापति ने अनपरा पुलिस की सक्रियता की मुक्त कंठ से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका आभार जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.