सोनभद्र, जुलाई 23 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर। शक्तिनगर स्थित संत जोसेफ स्कूल में गुरुवार को प्रधानाचार्य फादर डॉ.विसेंट परेरा का जन्मदिन छात्र-छात्राओं ने धूमधाम से मनाया । स्कूली छात्रों द्वारा पुष्पगुच्छ व गुब्बारे के साथ जन्मदिन पर मोहक नृत्य की प्रस्तुति, समूह नृत्य, नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। शिक्षकों द्वारा बच्चों संग केक काटकर खुशी जाहिर की।फादर डॉ. विसेंट परेरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रभु यीशु के प्रति भी कृतज्ञता ज्ञापित की जो उन्हें पुरोहित बनने का सौभाग्य प्रदान किया। विद्यालय के छात्रों के साथ शिक्षक- शिक्षिकाएं व अन्य स्टॉफ मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...