सोनभद्र, जुलाई 26 -- Sonbhadra News: म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महरीकला और कुदरी गांव में रविवार को सर्पदंश की दो घटनाओं में एक छह वर्षीय मासूम और एक अधेड़ अचेत हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया, जहां मासूम की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अधेड़ का उपचार जारी है। महरीकला गांव निवासी छह वर्षीय मनोहर पुत्र ईश्वर प्रसाद घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान सर्प ने उसके पैर में डंस लिया। परिजन उसे तत्काल सीएचसी म्योरपुर ले गए, जहां चिकित्सक डॉ. धर्मराज मौर्य ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: कामदेवपुर गांव में व्यक्ति को जहरीले सांप ने डंसा, अस्पताल में भर्ती वहीं दूसरी ...