सोनभद्र, सितम्बर 15 -- Sonbhadra News: ओबरा। स्थानीय थाना के रेणुका पार क्षेत्र के ग्राम सभा पनारी में सर्प दंश से 10 वर्षीय रामप्रवेश यादव पुत्र राजकुमार यादव की मौत हो गई। बताया जाता है कि उसे 9 सितंबर की शाम घर के बाहर खेलते समय विषैले सर्प ने डस लिया था। परिजनों ने बच्चे का उपचार कराया, लेकिन सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर ओबरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...