सोनभद्र, जुलाई 19 -- Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के शीश टोला के जंगल में शनिवार की शाम बाइक सवार तीन लुटेरे सराफा व्यापारी से नगदी सहित 60 लाख रुपए के जेवरात लूट कर फरार हो गए। हथियारबंद लुटेरों ने पहले व्यापारी पर फायरिंग की फिर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लुटेरों की तलाश में जंगलों को खंगालना शुरू कर दिया। बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव निवासी सराफा व्यापारी कुलधीर कुमार पुत्र सीताराम सेठ ने बताया कि शनिवार को वे बभनी थाना क्षेत्र की सीमा से सटे छत्तीसगढ़ के रघुनाथ नगर बाजार करने गए थे। वहा से दुकान का सामान लेकर वापस अपने घर बाइक से लौट रहे थे। शनिवार की शाम करीब 7 बजे जब वे शीशटोला जंगल में पहुंचे, इसी दौरान बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने उन्हें घेर लिया। लुटेरो...