सोनभद्र, नवम्बर 2 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। जिले की सभी निकायों में सोमवार को संभव दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 25 मामले आए जिनका मौके पर निस्तारण किया गया। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में दो मामले आए जिनका मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं नगर पंचायत घोरावल में एक, चुर्क-घुर्मा में दो, चोपन में पांच, ओबरा में पांच, रेणुकूट में एक, पिपरी में दो, दुद्धी में दो, डाला बाजार में एक और अनपरा में चार शिकायतें आई, जिनका मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान साफ-सफाई, पेयजल, मार्ग प्रकाश और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं शामिल रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...