Sonbhadra News: समृद्ध भारतीय परंपराओं का प्रतीक दुर्गापूजा-ई प्रभाकर राव
सोनभद्र, अक्टूबर 17 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी सिंगरौली में श्री दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को शक्तिनगर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में श्रद्धा, भक्ति एवं पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ हुआ। परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक ई. प्रभाकर राव तथा वनिता समाज की अध्यक्षा ई. निर्मला राव ने 21 अक्टूबर तक आयोजित इस छ: दिवसीय महोत्सव का पूजन अर्चन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि दुर्गा पूजा जैसे सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक आयोजन समृद्ध भारतीय परंपराओं के संरक्षण तथा समाज में एकता, सद्भाव और पारस्परिक सहयोग की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विधि-विधानपूर्वक महाषष्ठी पूजा संपन्न हुई, जिसके उपरांत संध्याकालीन आरती व 'शक्ति उत्सव' में एनटीपीसी सिंगरौली के कर्मचारियों की अंतर्निहित प्रतिभा एवं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.