सोनभद्र, अगस्त 31 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। जिले की सभी निकायों में सोमवार को संभव दिवस का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान कुल तीन मामले आए, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसके अलावा नगर पंचायत घोरावल में एक, चुर्क-घुर्मा में दो, चोपन में पांच, ओबरा में पांच, रेनुकूट में पांच, पिपरी में दो, दुद्धी में दो, डाला बाजार में एक तथा अनपरा में तीन शिकायतों को निस्तारण किया गया। इसमें साफ-सफाई, पेयजल, मार्ग प्रकाश आदि से संबंधित समस्याएं शामिल थीं। अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि जनता की समस्याओं से रूबरू होकर उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। जन शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न हो, इसके लिए तत्परतापूर्वक कार...