सोनभद्र, अक्टूबर 12 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायत बलियरी और बभनडीहा के सामुदाकिय भवन परिसर में सोमवार को किसानों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में सब्जियों के संरक्षण की विधियों की जानकारी दी गई। सब्जियों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के तरीके बताए गए। इस दौरान बीएचयू वाराणसी के कृषि वैज्ञानिक डॉ. रामस्वरूप मीणा के निर्देशन में फील्ड वर्कर रामाशंकर ने बताया कि ताजी और बिना सड़ी सब्जियों का चयन कर साफ पानी से धोने के बाद उन्हें समान आकार में काटना चाहिए। इसके बाद धूप या छाया में स्वच्छ स्थान पर सुखाकर धूल और कीटों से बचाना जरूरी है। जरूरत के अनुसार अचार, निर्जलीकरण, किण्वन, फ्रीजिंग और पल्प बनाने जैसी विधियों से सब्जियों को संरक्षित किया जा सकता है। स...