सोनभद्र, सितम्बर 18 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। नगर पंचायत पिपरी में स्वच्छता व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले सफाई कर्मियों को सम्मान और नई पहचान देने की दिशा में शुक्रवार को नई पहल शुरू की गई। अब नगर पंचायत पिपरी के सफाई कर्मियों को दोस्त-मित्र के नाम से संबोधित किया जाएगा। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सफाई कर्मियों को ट्रैकसूट और जूते प्रदान कर इस पहल का शुभारंभ किया। नई वेशभूषा में सफाई कर्मियों के साथ जिलाधिकारी ने संवाद किया और उनके साथ सामूहिक फोटो भी खिंचवाई। नई पहचान और सम्मान मिलने से सफाई कर्मियों में उत्साह नजर आया। जिलाधिकारी ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सफाई कर्मियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- स्वच्छता में सहभाग से बनेगा स्वच्छ और विकसित भारत: डीएम वे प्रतिदिन आमजन को स्वच्छ वातावर...